मुंबई, दिसम्बर 19 -- भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) के कम से कम पहले दो मैच में नहीं खेलेंगे क्योंकि चयनकर्ता मुंबई की टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे भी शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलेंगे।यशस्वी जायसवाल के पेट में समस्या मुंबई के मुख्य चयनकर्ता संजय पाटिल ने पीटीआई को बताया, ''रोहित, जायसवाल, दुबे और यहां तक कि रहाणे भी कम से कम पहले दो मुकाबलों के लिए मुंबई टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि चयन समिति युवा टीम के साथ आगे बढ़ रही है।'' उन्होंने कहा, ''यशस्वी पेट की समस्या का उपचार करवा रहे हैं और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हमने सोचा कि युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए। लेकिन जब भी वे उपलब्ध होंगे, उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा।'' यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.