नई दिल्ली, मार्च 24 -- आईपीएल 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। 19वें सीजन के धूम-धड़ाके से पहले भारत और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने एमआई के ओपनर रोहित शर्मा की तारीफ की है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि 38 वर्षीय रोहित अब भी भारतीय टी20 टीम के लिए खेल सकते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद T20I क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह टेस्ट से भी संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।रोहित और डिकॉक की ओपनिंग जोड़ी खतरनाक बद्रीनाथ ने आगामी सीजन के लिए दिग्गज रोहित और क्विंटन डिकॉक की ओपनिंग जोड़ी को एक खतरनाक कॉम्बिनेशन करार दिया। साउथ...