नई दिल्ली, मई 5 -- MI vs LSG आईपीएल 2026 के 47वें मैच में रनों की खूब बौछार हुई। दोनों टीमों ने मिलकर 450 से अधिक रन बनाए। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 228 रन बोर्ड पर लगाए। एलएसजी को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निकोलस पूरन ने अदा की। पूरन ने 21 गेंदों पर 1 चौके और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 63 रनों की धुआंधार पारी खेली। हालांकि उनकी इस पारी पर पानी रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन की जोड़ी ने फेरा। 229 के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी कर एलएसजी को बैकफुट पर धकेल दिया। रिकेल्टन ने 83 तो रोहित शर्मा ने 84 रनों की पारी खेली। यही तीनों MI vs LSG मैच में प्लेयर ऑफ द मैच के दावेदार थे। यह भी पढ़ें- LSG पर धमा...