रांची, अप्रैल 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्यपाल सह कुलाधिपति के आदेशानुसार पलामू जिले के भंडार निवासी रोहित दुबे को रांची विश्वविद्यालय का सीनेट सदस्य मनोनीत किया गया है। रोहित दुबे संभवत: सबसे कम उम्र के सीनेट सदस्यों में हैं। रोहित दुबे पलामू जिले के पहले ऐसे युवा हैं जिन्हें रांची विश्वविद्यालय का सीनेट सदस्य मनोनीत किया गया है। रोहित दुबे ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में लगभग 10 वर्षों तक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने छात्र हितों और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। वर्तमान में रोहित दुबे अपनी सेवाएं भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची में दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- पलामू के रोहित बने रांची विवि के सीनेट सदस्य अपनी नियुक्ति पर कहा कि यह ज...