बागपत, मार्च 24 -- खेकड़ा। खेकड़ा कस्बे के रहने वाले रोहित चौधरी को युवा जाट महासभा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से कस्बावासी गदगद है। उन्होंने रोहित चौधरी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। रोहित चौधरी की युवा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति जाट महासभा के जिलाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने की है। ओमपाल सिंह, गोपाल सिंह, राजकरण सिंह, रविंद्र धामा, सुधीर एडवोकेट, संदीप प्रधान, सुनील मास्टर,कालूराम, सुखपाल सिंह, मोहित कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...