नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित चौधरी गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, एक तमंचा और 21 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान कालकाजी निवासी प्रदीप गुलाटी उर्फ पारस के रूप में हुई है। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। जांच में सामने आया कि गिरोह का सक्रिय सदस्य अरविंद गुप्ता उर्फ डिसिल्वा अवैध हथियारों की सप्लाई, अपहरण और जबरन वसूली की साजिशों में शामिल है। उसने ही प्रदीप को हथियार सुरक्षित रखने के लिए दिए थे, ताकि भविष्य में आपराधिक वारदातों में उनका इस्तेमाल किया जा सके। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आर्थिक तंगी और गलत संगत के चलते गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.