देहरादून, दिसम्बर 10 -- रोहित गुसाईं की गोल की हैंट्रिक से अधोईवाला एफसी ने 5-0 से जीत हासिल की। 78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप के अंतर्गत पवेलियन ग्राउंड में मैच अधोइवाला एफसी और वुल्वस एफसी के बीच खेला गया। अधोईवाला एफसी के अमन रावत ने 14वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद रोहित गुसाईं ने लगातार गोलकर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। मैच के दूसरे हाफ में वुल्वस एफसी ने गोल करने की भरपूर कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। वहीं राजवीर पंवार ने एक और गोलकर स्कोर 4-0 कर दिया। रोहित गुसाईं ने टीम के लिए एक और गोल कर अपनी हैंट्रिक पूरी की और टीम को 5-0 से विजय बनाया। फाउल प्ले के लिए रेफरी आदर्श गुरूंग ने अधोईवाला एफसी के सूरज को चेतावनी स्वरूप पीला कार्ड दिखाया। गुरुवार को सुपर लीग मे एडोर्न गढ़वाल एफसी व दून एलीट साटर एकेडमी क...