नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी आज जब वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे खेलने मैदान पर उतरेगी तो उनकी नजरें इतिहास रचने पर होगी। रोको वेस्टइंडीज के खिलाफ वो कारनामा करना चाहेंगे जो आज तक वर्ल्ड क्रिकेट में किसी जोड़ी ने नहीं किया। यह रिकॉर्ड है किसी एक टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेटर में एक जोड़ी के रूप में 1000 रन बनाना। वर्ल्ड क्रिकेट में अभी तक 23 जोड़ियां ऐसी हैं, जिन्होंने किसी ना किसी टीम के खिलाफ 1000 या उससे अधिक वनडे रन बनाए हैं। मगर कोई जोड़ी आज तक वेस्टइंडीज के खिलाफ यह करिश्मा नहीं कर पाईं। यह भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच; कब, कहां और कैसे देखें लाइव?रोहित-कोहली की जोड़ी आज रचेगी इतिहास? रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 982 रन बनाने ...