जौनपुर, अक्टूबर 4 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। नागोया एशियाई खेल में भाला फेंक में कांस्य पदक जीतकर लौटे अदारी-डभियां गांव के लाल रोहित यादव के घर शनिवार को प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव पहुंचे। मंत्री ने रोहित की पीठ थपथपाई और अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। खेल मंत्री के पहुंचते ही परिवार की खुशी दोगुनी हो गई। वहीं पदक विजेता के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। खेल मंत्री ने कहा कि रोहित ने एशियाई खेल में पदक जीतकर देश, प्रदेश और जौनपुर का मान बढ़ाया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना और वहां देश के लिए पदक हासिल करना उसकी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: एशियन गेम्स पदक विजेता सलमान खान का हुआ भव्य स्वागत रोहित की सफ...