कानपुर, अप्रैल 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से डॉ. नागेंद्र स्वरूप की स्मृति में आयोजित गोल्ड कप (कैश मनी) क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में एससीए ने मार्कोस को आठ विकेट से हराया। फूलबाग ​स्थित डीएवी मैदान पर हुए मैच में मार्कोस ने 19.5 ओवर में 116 रन बनाए। टीम की ओर से अरुणेंद्र ने 35 रन, अश्वनी ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में रोहित ने पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। जवाब में खेलने उतरी एससीए ने 13.3 ओवर में दो विकेट पर 117 रन बनाकर मैच जीता। रोहित पटेल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- देवांश के शतक से केएन टाइटंस 94 रन से जीता यह भी पढ़ें- कानपुर गेम्स ने वाइट स्टोन को पांच विकेट से हराया यह भी पढ़ें- कानपुर टाइटंस ने कानपुर रेड को चार विकेट से हराया

हिं...