नई दिल्ली, जुलाई 21 -- भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को ड्रॉप करना 'नामुमकिन' है। उन्होंने इसके दो कारण बताते हुए कहा कि कोई दोनों स्टार बल्लेबाज को छू भी नहीं सकता। रोहित और विराट टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं। हालांकि, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए प्लेइंग इलेवन में उनकी संभावित जगह को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। हाल ही में 39 वर्षीय रोहित के रिटायरमेंट अटकलें लगने लगी थीं। कह गया कि वह इंग्लैंड में तीसरे वनडे के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं। लेकिन मैच से पहले बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं होने वाला। रोहित ने भी लॉर्ड्स वनडे (110 गेंदो में 138) में ऐतिहासिक शतक जड़कर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। 37 वर्षीय विराट ने 6...