सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- सीतामढ़ी,। शहर के शांति नगर वार्ड संख्या 33 निवासी रोहित आनंद ने भारत के प्रतिष्ठित संस्थान आईसीएआई द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उसकी इस शानदार सफलता पर पूरे परिवार में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है। रोहित के पिता विनोद कुमार सिंह निजी शिक्षक हैं व उसकी मां बेनु सिंह गृहिणी है। इससे पहले रोहित हेलेंस स्कूल डुमरा से 10 सीजीपीए के साथ दसवीं उत्तीर्ण हुआ और उसके बाद वह जवाहर नवोदय विद्यालय मुजफ्फरपुर से वाणिज्य संख्या में 95.2 फीसदी अंक लाकर 12वीं उत्तीर्ण हुआ। रोहित के पिता विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वह शुरू से ही मेघावी रहा है। हेलेंस स्कूल के प्राचार्य चंदा सिन्हा व निदेशक संजय सिंह हमेशा उसे चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरि...