सासाराम, सितम्बर 18 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। कैमूर पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक रोहितेश्वर धाम में 24 नवंबर को आयोजित होने वाले रोहितेश्वर धाम महोत्सव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होंगे। चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम एवं राजबली सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए महोत्सव में आने की सहमति दी। मुलाकात के दौरान विधायक ने चेनारी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद आयोजन समिति और श्रद्धालुओं में उत्साह है। समिति ने महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रोहितेश्वर धाम भगवान शिव का प्राचीन धार्मिक स्थल है। मान्यता है कि राजा हरिश्चंद्र के पुत्र रोहित ने यहां शिव की स्थापना की थी...