नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रोहिणी सेक्टर-10 में स्वर्ण जयंती पार्क के पास आयोजित शिव महापुराण कथा के मद्देनजर कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसके लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को आयोजन स्थल के आसपास के मार्गों से बचने की सलाह दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि शिव सेवा संस्थान जागेश्वर नाथ कात्यायनी धाम द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। कलश यात्रा से इसकी शुरुआत हो चुकी है। 24 अप्रैल तक शिव महापुराण कथा जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार राम मूर्ति पासी मार्ग, केएन काटजू मार्ग और एचएल परवाना मार्ग पर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे के बीच यातायात प्रतिबंध व डायवर्जन लागू किया जा सकता है। जरूरत अनुसार आउटर रिंग रोड केएनके टी-पॉइंट, रिठाला मेट्रो स्टेशन, वेस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.