नई दिल्ली, मई 30 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को रोहिणी स्थित अंबेडकर भवन में राजस्व विभाग के ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय VI-A (मॉडल टाउन, पीतमपुरा) और VI-C (रोहिणी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, टॉयलेट, लाइट व्यवस्था, बैठने की सुविधा और अन्य नागरिक सुविधाओं में कई कमियां सामने आईं। रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए और व्यवस्था में ठोस सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय जनता की सुविधा के केंद्र होते हैं और नागरिकों को सम्मानजनक, स्वच्छ तथा सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना ...