गया, जून 22 -- रोहिणी नक्षत्र बीत गया। सोमवार की रात सूर्य देव आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर गए। 22 जून से शुरू होकर छह जुलाई तक आद्रा रहेगा। रोहिणी तो बिना बारिश के बीत गया। अब किसानों को आद्रा नक्षत्र में अच्छी बारिश की उम्मीद है। जून के 22 दिन बीत जाने के बाद भी बारिश की स्थिति अच्छी नहीं है। केवल 7.4 मिलीमीटर ही वर्षा हुई है। पंचागों के अनुसार इस नक्षत्र में अच्छी बारिश का अनुमान है। साथ ही नक्षत्र के पहले तीन दिन मंगलवार से गुरुवार तक मां कामख्या और भैरव की पूजन काफी फलदायक है। विष्णुपद मुख्य द्वार के पास मां कामख्या का मंदिर है। मंगलवार से यहां भक्तों की भीड़ बढ़ जाएगी。 यह भी पढ़ें- किसानों का प्रिय नक्षत्र आर्द्रा आज से शुरूफसलों की जुताई से पहले का समय नक्षत्र में कल तक खेतों की जुताई करना ठीक नहीं आचार्य नवीनचंद्र मिश्र वैदिक ने कहा ...