घाटशिला, मई 31 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कुमड़ाशोल पंचायत के पड़सा गांव में रोहिणी पूजा के अवसर पर दो दिवसीय सांताली ड्रामा एवं छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार को कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे उपस्थित नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में झामुमो प्रखंड समिति के पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। छऊ नृत्य एवं सांताली ड्रामा प्रतियोगिता में झारखंड और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों से आई 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों एवं क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और देर रात...