घाटशिला, मई 29 -- धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ प्रखंड के चार चक्का मौज में सार्वजनिक शिव पूजा एवं भोक्ता कमेटी की ओर से आयोजित चार दिवसीय रोहिणी पर्व के अंतिम दिन भक्तों ने अपनी जीभ में तीन-तीन त्रिशूल चुभोकर भगवान भोलेनाथ पर अपनी अटूट श्रद्धा एवं भक्ति का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार, एक भक्त ने अपनी जीभ में 6 एमएम के सरिया को अपने दोनों हाथ के समानांतर आरपार कर अपनी भक्ति एवं विश्वास का अनोखा प्रदर्शन किया। वहीं, भक्तों ने जमीन से 45 फीट ऊपर हवा में लकड़ी के रोल के साथ तैरते हुए ऊपर से भक्तों ने दर्शकों के लिए बताशा रूपी प्रसाद का छिड़काव किया। यह भी पढ़ें- चार दिवसीय रोहिणी पूजा में दिखा आस्था का सैलाब, पीठ में किलो चुभोकर किया हठ भक्ति का प्रर्दशन इससे पूर्व बुधवार की देर रात रात भर धार्मिक मूल्यों पर आधारित छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया। इस...