रोहिणी ने तेजस्वी की नई RJD टीम के लिए सलाह दी, कहा- बहुत पहले यह कर देना चाहिए था
पटना, अगस्त 7 -- लालू एवं तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सभी कमेटी भंग किए जाने पर सियासी पारा गर्म है। इस बीच लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने कहा आरजेडी की सभी इकाई और प्रकोष्ठों को भंग करने का जो फैसला हुआ, वो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। रोहिणी ने तेजस्वी की नई आरजेडी टीम के लिए सलाह भी दे दी है। उन्होंने कहा कि आरजेडी की नई कमेटी के पुनर्गठन के दौरान पार्टी के पुराने नेताओं, कार्यकर्ताओं और कट्टर लालूवादियों को ही प्राथमिकता दी जाए। सिंगापुर में रहने वालीं रोहिणी आचार्या ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने जमीन से जुड़े सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक तौर पर हाशिए पर खड़े लोगों को आगे लाने का काम किया। कार्यकर्ताओं को उचित अवसर और ओहदा देना ही हमेशा से उनकी प्राथमिकता रही। इसलिए लालू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.