हजारीबाग, जून 18 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। आसमान में कभी बादल की धुंध दिखाई पड़ता है लेकिन बारिश नहीं होने से रोहिणी नक्षत्र समाप्त होने के बाद भी किसान अपने खेतों में धान के बीज अभी नहीं डाल पाए हैं। इससे किसानों में इसका मलाल उनके चेहरे पर साफ झलकता दिख रहा है। गौरतलब हो कि 15 दिनों पहले हल्की बारिश हुई। इसके बाद तेज धूप निकलने से खेतों की नमी समाप्त हो गई है। किसान आसमान में कभी कभी बादल के धुंध दिखने के बाद बारिश की टकटकी लगा बैठते हैं। लेकिन बारिश नहीं होने से उदास हो जाते हैं। इधर किसानों ने कहा कि मौसम विज्ञान के रोज के अपडेट के मुताबिक बताया जाता है कि तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश होगी। लेकिन सारे दावे फेल हो जा रहे हैं। किसान बताते हैं कि रोहिणी नक्षत्र में पहले अच्छी बारिश होती थी और किसान धान बीज समेत मकई, मड़ुआ, उरीद आदि बीज को खेत...