जहानाबाद, मई 23 -- रजवाहों के किसान अब भी इंतजार में धान का बिचड़ा डालने की तैयारी में जुटे किसान मेहंदिया, निज संवाददाता। मुख्य सोन नहर खगौल पटना लाइन में पानी छोड़े जाने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। रोहिणी नक्षत्र शुरू होने से पूर्व ही नहर में पानी पहुंचने को किसान शुभ संकेत मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का शुभारंभ 24 मई की रात्रि से होने वाला है। ऐसे में समय से पहले नहर में पानी पहुंचने से किसानों ने धान की खेती की तैयारी तेज कर दी है। यह भी पढ़ें- रोहिणी नक्षत्र से पूर्व मुख्य सोन नहर में पानी पहुंचने से किसानों में खुशीकृषि प्रधान जिला अरवल जिला कृषि प्रधान जिला माना जाता है तथा यहां की अधिकांश आबादी खेती पर निर्भर है। जिले के किसान मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। रोहिणी नक्षत्र के दौरान धान का बिचड़ा तैयार करने क...