रोहिणी नक्षत्र में मनसा मंगल जात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बोकारो, मई 29 -- रोहिणी मां मनसा पूजा समिति पारटांड़, मधुकरपुर की ओर से रोहिणी नक्षत्र के उपलक्ष्य में गुरुवार देर रात मनसा मंगल पौराणिक जात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंजुरा के युवा समाजसेवी प्रकाश कुमार प्रजापति समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रकाश ने कहा कि मनसा मंगल जात्रा की परंपरा कई दशक से आज भी हमारे गांव समाज में स्थानीय कलाकारों ने जीवित रखा है। इस तरह की कला संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिस तरह की मदद की जरूरत हो, वे हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। इस दौरान चास प्रखंड के बरपोखर के मनसा मंगल टीम ने रात भर मनसा मंगल की प्रस्तुति कर मां मनसा एवं चांद राजा से जुड़े प्रसंगों व घटनाक्रम की नाट्य प्रस्तुति की। मौके पर लील मोहन महतो, धनंजय स्वर्णकार, संतोष प्रजापति, अनिल कुमार महतो, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.