रोहिणी नक्षत्र में कृषि कार्य प्रारंभ करने की सदियों पुरानी परंपरा निभाई
बोकारो, मई 28 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चंदनकियारी क्षेत्र में गुरुवार को कृषि और लोकसंस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व रोहिणी परब श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। 13 ज्येष्ठ को रोहिणी नक्षत्र के आगमन के साथ किसानों ने खरीफ फसल की शुरुआत करते हुए खेतों में बीज डाला। किसान माथे पर धान का बीज लेकर खेतों तक पहुंचे और पूर्व तैयार क्यारियों में मिट्टी के ढेले पर सिंदूर लगाकर धरती माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधिवत बीजारोपण की शुरुआत हुई। ग्रामीणों के अनुसार रोहिणी परब केवल खेती की शुरुआत नहीं, बल्कि प्रकृति और धरती माता के प्रति आभार प्रकट करने का पर्व है। इस दिन किसान अच्छी वर्षा और भरपूर फसल की कामना करते हैं। मान्यता है कि रोहिणी नक्षत्र में बीज डालने से फसल अच्छी होती है और पौधे स्वस्थ रहते हैं。 यह भी पढ़ें- कुड़मि समुदाय ने रहइन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.