बिहारशरीफ, मई 25 -- रोहिणी नक्षत्र प्रवेश के साथ शुरू हुआ नौतपा, बढ़ेगी भीषण गर्मी अगले नौ दिनों तक तेज धूप और लू चलने की संभावना लोगों को सतर्क रहने की सलाह पावापुरी, निज संवाददाता। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश के साथ ही सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो गई। ज्योतिष और मौसम विज्ञान दोनों दृष्टिकोणों से नौतपा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सबसे अधिक प्रभाव डालती हैं, जिससे गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। अगले नौ दिनों तक भीषण गर्मी, तेज धूप और लू चलने की संभावना है। पंडित पुरेंद्र उपाध्याय के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तभी नौतपा आरंभ होता है। इस अवधि में सूर्य का प्रभाव अत्यधिक प्रबल रहता है। लोकमान्यता है कि नौतपा जितना तपता है, वर्षा उतनी ही अच्छी होती है। कि...