घाटशिला, मई 29 -- घाटशिला। गुरुवार को रोहिणी नक्षत्र का शुभारंभ हो गया। इसदिन क्षेत्र के संताल समाज के लोग खास मानकर घर में पूजा पाठ करते हैं। वहीं, किसान अपने खेत में धान का बीज डालकर बेहतर उपज की कामना करते हैं। इसे लेकर गुरुवार को घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा 60 मौजा वाले गांवों के दर्जनों किसानों ने खेत में पूजा व पहली जुताई कर धान का बीज डाला। इस संबंध में कालचित्ति पंचायत के बांधडीह के किसान मुचीराम सिंह ने कहा कि रोहिणी नक्षत्र का दिन सभी किसानों के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन खेतों में पूजा के बाद धान की बीज डालना शुभ होता है। यह भी पढ़ें- रोहिणी नक्षत्र में कृषि कार्य प्रारंभ करने की सदियों पुरानी परंपरा निभाई जिन किसानों के खेत में नमी होती है वे पूरे खेत के लिए एक ही बार बीज डाल देते हैं, और जिनके खेतों में नहीं होती है खेत के ए...