देवघर, फरवरी 16 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबानगरी देवघर में बाबा वैद्यनाथ की प्रतीकात्मक शादी की प्राचीन परंपरा इस वर्ष भी श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ निभाई गई। सदियों पुरानी इस परंपरा के तहत रोहिणी घटवाल परिवार की ओर से भोले बाबा का सेहरा, मोर मुकुट, पटवासी, धोती, गंजी, जनेऊ, पान-सुपारी, फूलहेरा और अरवा चावल विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आचार्य भास्कर पांडे के सानिध्य में बाबा मंदिर भेजा गया। मौके पर पंडित उपेंद्र नाथ पांडे, पुजारी योगेश्वर पांडे, गोवर्धन पांडे, शालिग्राम पांडे, अनुराग देव, सुमित सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। बताया जाता है कि इस परंपरा की निरंतरता बनाए रखने में रोहिणी के घाटवाल परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस परिवार की ओर से विवाह से जुड़ी पारंपरिक सामग्री प्रत्येक वर्ष विधिवत पूजा ...