पटना, दिसम्बर 12 -- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या के मायके वाले पोस्ट को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने समर्थन दिया है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि रोहिणी ने महिलाओं की बात उठाई है, तो सरकार इस पर ध्यान देगी। उन्होंने लालू की पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि राजद में लोगों को घुटन महसूस हो रही है। राज्यसभा सांसद संजय झा ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में नीतीश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सभी लोगों खासकर महिलाओं को सुरक्षा दी है। अगर उन्होंने (रोहिणी) ने कहा है तो सरकार इस सभी बातों पर जरूर ध्यान देगी। झा ने कहा, " हमने कभी भी किसी परिवार के बारे में निजी कमेंट नहीं किए, लेकिन जब बेट...