सहारनपुर, फरवरी 27 -- यूपी एटीएस की देवबंद यूनिट द्वारा रोहिंग्या के पकड़े जाने के मामले में एटीएस की रडार पर उसके नजदीकि भी आ गए हैं। एटीएस आरोपी के नजदीकियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। इसके साथ ही रोहिंग्या ने किन लोगों की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे, वह भी जांच के दायरे में आ गए हैं। मामले में कई संदिग्धों की गिरफ्तारी हो सकती है। एटीएस ने बुधवार की शाम करीब पांच बजे थाना कुतुबशेर क्षेत्र की एकता कॉलोनी से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहबुद्दीन पुत्र सैय्यद अकबर निवासी नदीम कॉलोनी बताया था। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन मिला था। इसके अलावा उसकी जेब से नीले रंग की एक स्लिप मिली थी। स्लिप पर उसका नाम और देश वाले कॉलम में म्यांमार लिखा था। एटीएस आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कुतुबशेर ले आई, जिसके ...