हरिद्वार, अप्रैल 23 -- बहादराबाद, संवाददाता। रोहालकी गांव स्थित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र पर इस बार भी खरीद प्रक्रिया सुस्त पड़ी हुई है। एक दर्जन किसानों के पंजीकरण के बावजूद अब तक किसी भी किसान ने केंद्र पर गेहूं नहीं बेचा है। किसानों का रुझान सरकारी केंद्र की बजाय खुले बाजार की ओर अधिक दिखाई दे रहा है। सरकार ने इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है। इसके बावजूद किसानों का कहना है कि उन्हें खेत, खलिहान और घर से ही 2600 से 2700 रुपये प्रति कुंतल तक दाम मिल जा रहा है, जिससे क्रय केंद्र तक फसल ले जाना उनके लिए लाभकारी नहीं रह गया है। यह भी पढ़ें- लालढांग में सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर नहीं पहुंचा अनाज किसानों के अनुसार ट्राली से केंद्र तक गेहूं पहुंचाने, तौल और ग...