हरिद्वार, मार्च 20 -- बहादराबाद के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में वर्ष 2023-24 के दौरान हुए 13 लाख के गबन पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में आरोप साबित होने के बाद मौजूदा प्रबंधक को पद से हटा दिया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार, उनकी आजीवन साधारण सभा की सदस्यता भी खत्म की गई। शिक्षा विभाग की जांच में पाया गया कि आरोपी के प्रबंधक रहते वित्तीय अनियमितताएं हुईं। यह कदम विभागीय नियमों के तहत उठाया गया। दरअसल, अपर शिक्षा निदेशक-गढ़वाल मंडल को इस प्रकरण की शिकायत मिली थी। इसके बाद जांच समिति गठित की गई, जिसने स्कूल पहुंचकर पड़ताल की और अपनी रिपोर्ट में वित्तीय गबन की पुष्टि की।अब कानूनी कार्रवाई की तैयारीजांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी है। विभागीय अफसरों का कहना है कि इस मामले म...