धनबाद, जनवरी 16 -- बलियापुर। बलियापुर निवासी रोहन रोज ने शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्य डायलॉग 2026 में बतौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करा जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में देशभर के चयनित युवा नेतृत्वों के अलावे पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी भाग लिया। वर्त्तमान में रोहन राज गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता व जनसंचार विभाग के छात्र हैं। रोहन क कहना है कि यह कार्यक्रम बौद्धिक चर्चाओं, युवा उर्जा व सार्थक संवादों से भरपूर रहा। रोहन 2023 से राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय सदस्य भी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.