वाराणसी, जनवरी 5 -- रोहनिया (वाराणसी)। रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग संस्थान एवं खुशीपुर स्थित बचपन डे केयर सेंटर में कंबल वितरण किया। प्रभारी रमेश सिंह ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन चंद्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय के एमडी अरविंद सिंह ने किया। इस दौरान रमेश सिंह, डॉ. नरेंद्र पटेल, मानस सिंह, राजकुमार वर्मा, विनोद पटेल, श्यामबली पटेल, डॉ सौरभ सिंह मौजूद थे। उधर, मुड़ैला और मंडुवाडीह क्षेत्र में हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने सक्रिय सदस्य बब्लू बिंद के जन्मदिन पर कंबल वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव ने आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.