वाराणसी, फरवरी 14 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। विधानसभा सत्र के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बजट अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। इसमें मोहनसराय चौराहे पर अत्यधिक यातायात और भीड़भाड़ को देखते हुए वहां ग्रेड सेपरेटर (फ्लाईओवर) के निर्माण, मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग और अखरी से बच्छांव, करसड़ा और बेटावर होते हुए चुनार मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इन्होंने विधायक का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...