वाराणसी, जून 15 -- वाराणसी। रोहनिया क्षेत्र में रविवार को एसटीएफ ने टीसीआई एक्सप्रेस कूरियर सर्विस के गोदाम पर छापा मारकर सवा कुंतल गांजा बरामद किया। इसकी कीमत 30 लाख रुपये बताई गई। गांजे के साथ गिरफ्तार तस्कर प्रेमचंद्र मौर्य आजमगढ़ में काजीपुर गांव (जहानागंज) का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह गुवाहाटी में कंपनी के मैनेजर के साथ मिलकर गांजा तस्करी करता था। यह भी पढ़ें- उड़ीसा के जंगलों से लाकर करता था गांजे की सप्लाईछापेमारी की प्रक्रिया एएसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कूरियर सर्विस कंपनी की कार्यप्रणाली संदेहास्पद होने पर छापेमारी की गई। इस दौरान पकड़े गए तस्कर प्रेमचंद्र मौर्य के पास करीब सवा कुंतल गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि गांजा तस्करी का मुख्य सरगना उद्दालगुडी (असम) निवासी बबरू बर्मन है। वह गुवाहाटी में ...