वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। रोहनियां के भदवर क्षेत्र में दो करोड़ की कफ सिरप बरामदगी में आरोपी सौरभ त्यागी के खिलाफ चार्जशीट तैयार ली गई है। उसे जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह गाजियाबाद जेल में बंद है। विवेचक ने सोमवार को उसका बयान दर्ज किया था। बता दें कि रोहनिया थाने में दर्ज केस में सरगना शुभम जायसवाल समेत आठ आरोपी हैं। उस पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया जाएगा। उसके खिलाफ विभिन्न जिलों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। उधर, मंगलवार को सौरभ त्यागी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...