रोहता चौराहे पर जलभराव की प्रभारी मंत्री से शिकायत
आगरा, जून 14 -- नेशनल हाईवे-3 (ग्वालियर रोड) पर रोहता चौराहे से नगला पदमा तक जलभराव की समस्या को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने रविवार को प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया। रालोद जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने जनपद प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। गोविंद शर्मा ने बताया कि मार्ग पर जलभराव के कारण प्रतिदिन कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देने से दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाले के निर्माण के लिए शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- लाइव ::: तैरता कचरा बता रहा नालों की सफाई की हकीकत उन्होंने चेतावनी दी कि मानसून के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.