आगरा, जनवरी 7 -- आगरा विकास प्राधिकरण रोहता के पास इंडोर स्टेडियम बनाने की योजना पर काम कर रहा है। प्राधिकरण की यहां 20 से 25 हजार वर्ग मीटर भूमि है। इसमें से 12 हजार वर्ग मीटर भूमि पर इनडोर स्टेडियम के निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है। यहां इनडोर स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा मिल सकेगी। इससे पूर्व एडीए अपनी भूमि की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए 12 किमी लंबा रोड बनाएगा, जिस पर 11 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नगर स्तरीय अवस्थापना विकास निधि से इसका प्रस्ताव स्वीकृत कराया जा चुका है। एडीए ने रोहता, पचगाईं, पट्टी पचगाईं, जखौदा आदि गांवों में एक दशक से पूर्व इनर रिंग रोड के तृतीय चरण को विकसित करने के लिए भूमि अधिगृहीत की थी। पहले इनर रिंग रोड के तृतीय चरण को विकसित करने का काम एडीए स्वयं कर रहा था। बाद में भारतीय राष्ट्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.