औरंगाबाद, मार्च 12 -- औरंगाबाद जिले के सोन नदी इलाके में घुसे हाथी को वन विभाग की टीम खदेड़ने में जुटी हुई है। औरंगाबाद के साथ ही रोहतास वन विभाग की टीम इसमें लगी हुई है। जानकारी के अनुसार यह हाथी करीब 15 दिनों से अधिक समय से घूम रहा है। मदनपुर, कुटुंबा, नवीनगर होते हुए उक्त हाथी को झारखंड के जपला की ओर भेज दिया गया था। इसके बाद हाथी रोहतास में घुस गया। रोहतास में कई दिनों तक घूमने के बाद वह फिर से औरंगाबाद की तरफ घुस गया है। सोन नदी को पार करते हुए यह औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के तेतरहट और अन्य इलाकों से गुजरते हुए फिलहाल सोन नदी में टापू पर है। इसके पीछे रोहतास वन विभाग की टीम पिछले कई दिनों से लगी हुई है। हाथी ने सोन नदी में लगाई गई झोपड़ी को उजाड़ दिया है। कई जगहों पर की गई खेती को भी उसने नुकसान पहुंचाया है। विभिन्न जगहों पर बांस...