सासाराम, अप्रैल 10 -- रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास थाना क्षेत्र के तुम्बा गांव में गुरुवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान भदोखरा सासाराम निवासी हीरा राम की 19 वर्षीय पुत्री अमरेशा कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गला घोट कर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि अमरेशा को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मारपीट के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.