सासाराम, जुलाई 16 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। वन्यजीव संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा वन्यजीव बचाव कार्यों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोहतास वन प्रमंडल ने क्षेत्र के लिए समर्पित वन्यजीव बचाव हेल्पलाइन शुरू की है। अब जिले के लोग किसी भी वन्यजीव से जुड़ी आपात स्थिति की सूचना सीधे 9122707604 पर देकर वन विभाग से तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...