सासाराम, मई 16 -- सात फेरों के सात दिन बाद ही पति को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए भेजा न्यायिक हिरासत में दिनारा, एक संवाददाता। रोहतास जिले से एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां शादी के महज एक हफ्ते बाद ही एक नई नवेली दुल्हन अपने पति और ससुराल वालों को गच्चा देकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। मामला दिनारा प्रखंड के भानस थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मामले में पीड़ित पति ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसके आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बीते 1 मई को हिंदू रीति-रिवाज के साथ बड़े ही धूमधाम से दोनों की शादी संपन्न हुई थी। शादी के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक चल...