सासाराम, जून 15 -- बिक्रमगंज, हिटी। कहते हैं कि यदि हौसलों में उड़ान हो और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड अंतर्गत करूप गांव के युवा रोहित कुमार ने, जिनका चयन सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि रोहित एक सामान्य किसान परिवार से आते हैं। यह भी पढ़ें- रोहतास के रोहित बने असिस्टेंट कमांडेंट, पासिंग आउट परेड में हुए शामिलपरिवार और पृष्ठभूमि उनके पिता अटल बिहारी सिंह किसान हैं, जबकि माता सीमा देवी गृहिणी हैं। कठिन परिस्थितियों और संघर्षों के बीच उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। वर्ष 2024 में उनका चयन सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में हुआ। ...