रोहतास के गुप्ता धाम जा रहे दो श्रद्धालुओं की पहाड़ से गिरकर मौत, तीसरा दोस्त सदमे में
सासाराम, अगस्त 11 -- बिहार के रोहतास जिले में स्थित प्रसिद्ध गुप्ता धाम जा रहे दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गुप्ता धाम जाते समय पहाड़ी से गिर गए थे, जिससे उनकी जान चली गई। हालांकि, पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि तबीयत खराब होने से दोनों की मौत हुई है। मृतक औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के रहने वाले थे। गांव से तीन दोस्त गुप्ता धाम के लिए निकले थे। दो दोस्तों की मौत हो जाने के बाद तीसरा सदमे में चला गया है। मृतकों की पहचान ओबरा प्रखंड के महथू टोला निवासी 50 वर्षीय प्रयाग महतो और शंकरपुर निवासी 35 वर्षीय शंभू मेहता के रूप में हई है। उनके साथ रहे दोस्त रामजी मोहता फिलहाल सदमे में है। रामजी ने ही मृतकों के परिजन को हादसे की सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजन सासाराम स्थित गुप्ता धाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.