औरंगाबाद, फरवरी 24 -- देव प्रखंड के हैदरचक राजकीय मध्य विद्यालय के बच्चों को बिहार दर्शन शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत रोहतास जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने करमचट डैम, शेरशाह सूरी का मकबरा, मां ताराचंडी मंदिर तथा पायलट बाबा मंदिर का दर्शन किया। इन स्थलों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय परिसर से सुबह पांच बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। यात्रा को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। पूरे सफर के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं जिज्ञासा के साथ विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। शिक्षकों ने शेरशाह सूरी के ऐतिहासिक योगदान, करमचट डैम की उपयोगिता तथा मां ताराचंडी एवं पायलट बाबा मंदिर की धार्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.