सासाराम, अगस्त 6 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला प्रशासन रोहतास एवं महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिले की मेधावी छात्राओं के सम्मान में संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने छात्राओं से संवाद कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डीएम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियां जिले और समाज का गौरव हैं। कहा कि ऐसे सम्मान समारोह प्रतिभाशाली छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और अन्य छा...