सासाराम, जनवरी 15 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता अपर समाहर्त्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी ललित भूषण रंजन की गुरूवार को अचानक तबीयत खराब होने के कारण सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि गुरूवार को वे अपने कार्यालय कक्ष में राजस्व संबंधित काम का निष्पादन कर रहे थे। तभी उन्हें चक्क आने लगा। सूचना पर सिविल सर्जन चिकित्सकों के साथ अपर समाहर्त्ता के कार्यालय कक्ष पहुंचे। लेकिन, सुधार नहीं होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...