नई दिल्ली, जुलाई 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में मुंडका चौक के पास पीडब्ल्यूडी द्वारा ड्रेनेज निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके यहां पर अगले 10 दिन तक यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को पीरागढ़ी से रोहतक रोड होते हुए रानी खेड़ा गांव जाने वाले यात्रियों को मुंडका चौक के प्रभावित हिस्से से बचने और वैकल्पिक मार्ग के रूप में यूईआर-2 को अपनाने की सलाह दी गई है।

यातायात नियमों का पालन करें ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मुंडका या रोहतक रोड से रानी खेड़ा गांव की दिशा में जाने वाले वाहन चालक यूईआर-2 होते हुए रानी खेड़ा और आसपास के इलाकों तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा वे रोहतक रोड पर आगे बढ़कर श्मशान घाट रोड से दाएं मुड़कर भी रानी खेड़ा जा सकते हैं। वहीं, रानी खेड़ा गांव से मुंडका व रोहतक रोड की ओर आन...