इटावा औरैया, मई 17 -- इटावा। इटावा सफारी में सबसे पहले जन्म लेने वाले शेर शिम्बा ओर सुल्तान के लिए लव पार्टनर की तलाश पूरी हो गई है। अब रोहतक जू की शेरनी सुधा इटावा सफारी पार्क लाई जा रही है और सुधा ही शिम्बा सुल्तान की लव पार्टनर बनेगी। इसके लिए कागजी कार्यवाही पूरी हो गई है और आज शेरनी सुधा को इटावा लाया जाएगा। इसके बदले में इटावा सफारी में जन्म लेने वाले शेर अज्जू को रोहतक भेजा गया है। शेर अज्जू को शनिवार को रवाना कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- वन्य जीवों को दें प्राकृतिक माहौल, ताकि वे हमेशा आनंदित रहें : सीएमलव पार्टनर की तलाश इटावा सफारी में शेर शिम्बा और सुल्तान ने 6 अक्टूबर 2016 को जन्म लिया था । इस अब यह दोनों शेर 9 वर्ष से अधिक के हो गए हैं। उनके लिए सफारी प्रशासन ने लव पार्टनर की तलाश की थी जो अब शेरनी सुधा के रुप पूरी हो गई है औ...