इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- इटावा, संवाददाता । इटावा सफारी पार्क में सबसे पहले जन्म लेने वाले बब्बर शेर शिम्बा सुल्तान के लिए लव पार्टनर की तलाश पूरी होती दिखाई दे रही है। यह तलाश काफी समय से की जा रही थी और अब रोहतक जू से शेरनी सुधा को इनके लव पार्टनर के रूप में इटावा सफारी लाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । ऐसा माना जा रहा है कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही सुधा इटावा सफारी पार्क की की लायन सफारी में आ जाएगी । वन्य जीवों के लेनदेन के क्रम में इटावा सफारी में जन्म लेने वाले शेर विश्वा को रोहतक जू भेजा जाएगा। इटावा सफारी पार्क में शेर शिम्बा, सुल्तान ने 6 अक्टूबर 2016 को जन्म लिया था । यह 9 साल से अधिक के हो गए हैं। पिछले दो तीन सालों से इनके लिए लव पार्टनर की तलाश की जा रही है । इसके लिए शक्कर बाग प्राणी उद्यान गुजरात और राजगीर प्राण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.