बिहारशरीफ, मई 28 -- सरमेरा, निज संवाददाता। कृषि कार्य के लिए सर्वोत्तम मास रोहण नक्षत्र 25 मई से शुरू हो गया है। किसान धान का बिचड़ा गिराने की तैयारी करने लगे हैं। लेकिन, किसानों को अब तक अनुदानित दर पर धान बीज नहीं मिला है। बढ़िया के किसान त्रिपुरारी सिंह, पुरानी इसुआ के सुरेंद्र प्रसाद यादव, काजीचक के शिवकुमार पासवान व अन्य ने बताया कि देर से तैयार होने वाले प्रभेदों का बिचड़ा गिराने का समय आ चुका है। उन्होंने कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से किसानों को अविलंब धान बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव) यह भी पढ़ें- सहकारी पैक्सों के माध्यम से बीज उपलब्ध कराने की मांग यह भी पढ़ें- 17 किसानों को नहीं मिला है बेचे गए धान के पैसे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...